संदेश

जुलाई, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

महामारी नहीं, वायरस युद्ध चल रहा है.

 प्रायः वायरस के तीन रूप मिलते हैं, सजीव, निर्जीव और टेक्निकल और यह तीनों ही हमारे और हमारे समाज के लिये हानिकारक हैं। सजीव और निर्जीव वायरस प्राकृतिक होते हैं लेकिन तीसरा तो स्वयं मानव निर्मित है जो हमारे मोबाईल लैपटॉप और कम्प्यूटर में देखा जाता है लेकिन आज हम जिस वायरस की बात करने जा रहे है वह जैविक है जिसका निर्माण वैज्ञानिक अपनी प्रयोगशाला में कर सकते हैं, करते हैं और आगे भी करेंगे. वर्तमान में जिस वायरस ने  भारत समेत सारे विश्व को अपनी चपेट में ले रखा है और जो लगातार मानवता के लिये ब्रह्मराक्षस बना हुआ है हम उसी चौथे वायरस द्वारा होने वाले नरसंहार की बात कर रहे है जिसे संक्षेप में कोविड -19 कहा गया है। भारत में इस वायरस का पहला केस 30 जनवरी, 2020 को केरल राज्य में मिला और धीरे धीरे इसने आस पास के लोगों को संक्रमित करना शुरू किया। बाहरी देशों, अरब और शार्क देशो तथा पडोसी देशों से लोग आते गए और इस वायरस का विस्तार दिन दूनी रात चौगुना बढ़ता गया।  कब और कहाँ से आया कोविड -19 (कोरोना वायरस) ?  इस विषय पर विचार भिन्न हैं। वायरल खबरों, विश्लेषकों और डॉक्टर्स सहित विशेषज...